मनसूर, अहमद बिन मुहम्मद मराको के सादियान वंश का ७वाँ बादशाह (१५७४-१६०३ ईo) जिसने तुर्की, स्पेन एवं अन्य यूरोपीय शक्तियों के विरोध के बावजूद अपनी सत्ता की पूर्ण रक्षा की। सूडान से उसने अपनी ताकत का लोहा मनवा लिया था। उसके राज्यकाल में मराको को अत्यधिक समृद्धि प्राप्त हुई।
[सैयद अतहर अब्बास रिजवी]