मधुबनी १. उपमंडल, भारत में बिहार राज्य के दरभंगा जिले का उपमंडल है। इसका क्षेत्रफल १,३४६ वर्ग मील है। यहाँ की मिट्टी उपजाऊ एवं जलोढ़ है। उपमंडल की मुख्य उपज धान है।
२. नगर, स्थिति : २६° २१' उo अo तथा ८६° ५' पूo देo। यह नगर दरभंगा नगर से १६ मील उत्तर-पूर्व में है। मधुबनी उपमंडल का शासन केंद्र एवं प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र है। इसकी जनसंख्या २८,२२९ (१९६१) है। [सुरेशचंद्र शर्मा ]