मकाओ चीन में शीजियांग डेल्टे के दक्षिणी किनारे पर, कैंटन से ६० मील दक्षिण तथा हाँगकाँग से ३५ मील पश्चिम स्थित एक क्षेत्र है जो सन् १५५७ से पुर्तगाल के अधीन है। इसमें ताइपा तथा कोलोवान द्वीप संमिलित हैं। इसका कुल क्षेत्रफल छह वर्ग मील तथा जनसंख्या १,६९,२९९ (१९६०) है। मकाओ नगर इसी नाम के एक पतले प्रायद्वीप पर, कैंटन नदी के मुहाने के पास स्थित है, यहाँ की जलवायु उष्ण कटिबंधीय तथा आर्द्र है। वर्षा का वार्षिक औसत ६० इंच है। यहाँ चीनी-पुर्तगाली-मिश्रित भाषा का प्रयोग होता है। नगर ने उत्तम स्थिति के व्यापार में काफी प्रगति कर ली हे। किसी समय अफीम के व्यापार का यह प्रमुख केंद्र था। यहाँ का अधिकांश व्यापार चीनियों के हाथ में है। [महेश नारायण निगम]