मंटगॉमरी, बर्नर्ड ला एक ब्रिटिश सेनापति जिन्होंने द्वितीय महासमर में फ्रांस तथा उत्तर अफ्रका के युद्धों में भाग लिया था।
मंटगॉमरी (Montgomery) १. जिला पश्चिमी पाकिस्तान के मुल्तान उपखंड का एक जिला है, जिसका क्षेत्रफल ४,२०४ वर्ग मील तथा जनसंख्या १३,२९,१०३ (१९४१) है। यह सतलुज एवं रावी नदियों के मध्य स्थित है। सिंचाई की सुविधा हो जाने के कारण यहाँ गेहूँ, दलहन, कपास तथा चारा उत्पन्न कर लिया जाता है। सूती एवं रेशमी वस्त्र बनाने तथा कपास ओटने का कार्य होता है। जिले में स्थित हड़प्पा स्थान पर अत्यंत पुरानी सभ्यता के चिन्ह मिले हैं।
१.����� नगर, स्थिति : ३०�४५� उ० अ० तथा ७३� ५� पू० द० यह लाहौर-हड़प्पा-मुल्तान रेलमार्ग पर स्थित है। इसकी स्थापना १८९४ ई० में सर रॉबर्ट मंटगॉमरी ने की थी। इसकी जनसंख्या ३८,३४५ (१९४१) है।
2.���� इसी नाम का नगर संयुक्त राज्य अमरीका के ऐलाबामा खां में है जिसकी जनसंख्या १,०५,०९८ (१९५०) है। इसी नाम का एक नगर इंग्लैंड के वेल्स प्रांत में भी है। [कैलाशनाथ सिंह]