मंटगाँमरी, सर रॉबर्ट १. जन्म १८०९ ई० । १८२८ ई० में बंगाल की सिविल सर्विस में प्रविष्ट हुए। १८३९ में इलाहाबाद के कलक्टर और १८४९ में लाहौर के कमिश्नर नियुक्त हुए। द्वितीय सिक्ख युद्ध के बाद १८४९ में पंजाब जब अंग्रेजी राज्य में मिला लिया गया, तब पंजाब का शासन एक बोर्ड को सौंपा गया। इस बोर्ड के तीन सदस्य थे - हेनरी लारेंस, जान लारेंस और चार्ल्स ई० मेसेल। सन् १८५१ में चार्ल्स मेसेल के स्थान पर सर राबर्ट मंटगॉमरी सदस्य नियुक्त किए गए। १८५८ में अवध के चीफ कमिश्नर और फिर १८५९ से १८६५ तक पंजाब के लेफ्टनेंट गर्वनर रहे। सन् १८६८ में इंडिया कौंसिल के सदस्य नियुक्त हुए। २८ दिसंबर, १८८७ को देहांत हुआ।
[मिथिलेशचंद्र पांड्या]
मंटगॉमरी, बर्नर्ड ला एक ब्रिटिश सेनापति जिन्होंने द्वितीय महासमर में फ्रांस तथा उत्तर अफ्रका के युद्धों में भाग लिया था।