मंगोल बुरयात स्थिति: ५२ उ.अ. तथा १०७ पू.दे.। सोवियत रूस के अंतर्गत एक स्वायत्तशासी गणतंत्र है जो मंगोलिया के उत्तर में, बाइकाल झील के दक्षिण-पूर्व स्थित है। पशुपालन मुख्य उद्यम है। शिकार और मछली पकड़ने का काम सामूहिक रूप में होता है। ऊलान ऊडे (राजधानी) में इंजीनियरिंग, लकड़ी चीरने, मांस को डब्बों में बंद करने, शीशा और चमड़े की वस्तुएँ बनाने के उद्योग होते हैं। बुरयात लोग मंगोल जाति के है जो बौद्ध धर्मावलंबी है। इसका क्षेत्रफल १,६१,७७६ वर्ग मील है।

[उजागर सिंह]