भरतपुर १. जिला, स्थिति: २६० २०¢ से २७० ४७¢ उ. अ. तथा ७६० ५३¢ से ७८० १५¢ पू. दे.। यह भारत के राजस्थान राज्य का एक जिला है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, जिले, पूर्व में मध्यप्रदेश राज्य का मुरैना, पश्चिम में सवाई माधोपुर एवं अल्वर तथा उत्तर में हरियाणा राज्य का गुड़गाँव जिला स्थित है। इसका क्षेत्रफल ३,१२७ वर्ग मील एवं जनसंख्या ११,४९,८८३ (१९६१) है। जिला १२ तहसीलों में बँटा है। धरातल प्राय: समतल है केवल उत्तर में यत्र तत्र २०० फुट ऊँची पहाड़ियाँ हैं, जिनमें सुंदर इमारती पत्थर एवं कहीं कहीं लोहा भी मिलता है। बेनगंगा प्रमुख नदी है। पहले यह जिला एक रियासत था।
२. नगर, स्थिति : २७० १३¢ अ. अ. और ७७० ३०० पू. दे.। भरतपुर जिले का प्रमुख नगर है, जिला जो भूतपूर्व भरतपुर रियासत की प्रमुख राजधानी था। संभवत: पौराणिक भरत के नाम पर ही इसका नाम भरतपुर पड़ा है। नगर में मिट्टी की प्राचीन चहारदीवारी के भग्नवशेष अब भी उपस्थित हैं। नगर मे सूरजमल का सुंदर महल है। यहाँ हाथीदाँत तथा चंदन की मूँठवाला चमर बनाने का कार्य विशेष रूप से होता है। इसकी जनसंख्या ४९,७७६ (१९६१) है। (सुरोचंद्र शर्मा.)