भटिंडा १. जिला, भारत के पंजाब राज्य का एक जिला है जो उत्तर-पूर्व में संगरूर, पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिम में फिरोजपुर तथा दक्षिण में हिसार से घिरा है। इसका क्षेत्रफल २,७०६ वर्ग मील तथा जनसंख्या १०,५५,१७७ (१९६१)

२. नगर, स्थिति : ३० १३¢ उ. अ. तथा ७५¢ पू. दे.। भटिंडा जिले का प्रमुख नगर है। प्राचीन काल में इसका नाम 'विक्रम गढ़' था। प्रसिद्ध अनाज उत्पादक क्षेत्र में स्थित होने के कारण अनाज के व्यापार का प्रमुख केंद्र है। यहाँ से चीनी, चावल तथा बिनौले का आयात एवं गेहूँ, चना तथा तिलहन का निर्यात किया जाता है। यह ऐतिहासिक स्थान है जहाँ ११८ फुट ऊँचा एक किला है जो कई मील दूर से देखा जा सकता है। इस किले में ३८ बुर्ज हैं।