ब्लैक सी (काला सागर) स्थिति : ४३० ३०¢ उ. अ. तथा ३५० ०¢ पू. दे.। यह लघु एशिया (टर्की) तथा दक्षिण-पूर्वी-यूरोप के मध्य स्थिति पूर्व से पश्चिम ७४८ मील चौड़ा एक आंतरिक सागर है। इसके उत्तर तथा उत्तर-पूर्व में रूस, दक्षिण में टर्की तथा पश्चिम में बल्गेरिया एवं रोमानिया देश हैं। इसकी औसत गहराई ३,९३० फुट है। उत्तर की ओर यह उथला तथा मध्य एवं दक्षिण में लगभग ७,३५० फुट तक गहरा हो जाता है। इसमें डैन्यूब, नीस्टर, बूग, नीपर, डॉन आदि बड़ी बड़ी नदियाँ गिरती हैं। इसका संबंध एक पतले मार्ग मारमारा ओर डार्डनेल्ज़ द्वारा भूमध्य सागर से है। इसमें द्वीप नहीं हैं। अज़ोव सागर भी एक पतले केर्च (kerch) जलसंयोजक द्वारा इससे जुड़ा है। सागर का उत्तरी भाग जाड़ों में जम जाता है किंतु दक्षिणी भाग का ताप लगभग ७० सें. रहता है। इसके किनारे पर कई प्रसिद्ध बंदरगाह हैं। (न. प्र.)