ब्रोंनो इल (आंजेलो ऐलोरी, १५०३-७२) फ्लोरेंटाइन चित्रकार, पांटोर्मो का शिष्ट आंजेलो ब्रोनों ग्रैंड ड्यूक ऑव टस्कनी का दरबारी कलाकार था। वह अपने समय का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति चित्रकार (पोर्ट्रेट पेंटर) था। माइकेल आंजेलो की कला का इस पर विशेष प्रभाव था। इसके व्यक्तिचित्रों की आकृतियों में एक अमानुषिक भव्यता प्रतिलक्षित होती है। उसके धार्मिक चित्र अधिकतर वर्णनात्मक हैं। 'वीनस', 'क्यूपिड', 'टाइम ऐंड फ़ाली' शीर्षक चित्रों में कुछ कुछ नग्नता और अश्लीलता भी दृष्टिगोचर होती है। उसके बनाए अधिकतर चित्र फ्लोरेंस में ही हैं। कुछ ऐंटवर्प, बर्लिन, बोस्टन, शिकागो, सिनसिनाटी, डेट्राएट, लंदन, मैड्रिड, मिलान, न्यूयार्क, ओटावा, आक्सफोर्ड, पैरिस, पीसा, रोम, वियना, वाशिंटन तथा वोर्सेस्टर मास में हैं। (रामचंद्र शुक्ल)