ब्रैंग्वीन, सर फ्रैंक (१८६७-१९५६) वेल्स का लोकप्रिय चित्रकार; ब्रैंग्वीन ने अधिकतर दीवार पर चित्र (म्यूरल) बनाए हैं। वह एक ही चित्र में तमाम आकृतियाँ चित्रित करता था। चित्र बड़े ही रंग बिरंगे हैं। १९१९ में उसे राजकीय कलाकार का पद मिला। १९४१ में उसे 'नाइटहुड' (सर) का खिताब मिला। उसके बनाए चित्र स्किनर्स हाल, रायल एक्सचेंज, लायड्स रजिस्टर लंदन में हैं तथा कोर्ट हाउस, क्लीवलैंड, ओहाय, मिज़ूरी स्टेट कैपिटल तथा न्यूयार्क के रॉकफेलर सेंटर में मिलते हैं। हाउस ऑव लार्ड्स के गिल्ड हाल तथा स्वान सी में भी उसके चित्र हैं। फ्रांस में उसके चित्रों का एक पूरा संग्रहालय ही है। ब्रूजेज़, जहाँ वह उत्पन्न हुआ था, तथा आरेंज (फ्रांस) में भी उसके चित्र मिलते हैं। (रामचंद्र शुक्ल)