ब्रिज़बेन (Brisbane) स्थिति : २७ २५¢ द. अ. तथा १५२ ५४¢ पू. दे.। यह उत्तर-पूर्वी आस्ट्रेलिया में दक्षिण-पूर्वी क्वींजलैंड की राजधानी है एवं सिडनी से ५०० मील उत्तर में ब्रिजबेन नदी के किनारे, मुहाने से १४ मील ऊपर स्थित है। यहाँ की जलवायु उपोष्ण है। औसत ताप लगभग २५ सें. तथा वार्षिक औसत वर्षा ४५ इंच है। कृषि, पशुपालन एवं खनन क्षेत्र के बीच स्थित इस नगर में यंत्र, वस्त्र, अस्त्र, शस्त्र, लौह इस्पात, मोटर गाड़ियाँ, जलयान, एवं लकड़ी तथा चमड़े की वस्तुओं का निर्माण होता है। निर्यात की मुख्य वस्तुएँ मांस, पशुचर्म, ऊन, चीनी, सोना, कोयला, मक्का एवं दुग्धपदार्थ है। यह एक विस्तृत, सुनिर्मित एवं सुनियोजित नगर है जहाँ खेलकूद एवं मनोरंजन की व्यापक सुविधाएँ हैं। यह क्वींज़लैंड का सबसे बड़ा एवं उन्नत बंदरगाह है। इसकी जनसंख्या ६,३५,५०० (१९६२) है। (राजेंद्र प्रसाद सिंह)