बोलिवार १. विभाग, कोलंबिया का एक विभाग है। जिसका क्षेत्रफल १३,९४८ वर्ग मील तथा जनसंख्या ८,२६,००० (अनुमानित १९६४) है। यह कैरिबीएन सागर के किनारे स्थित है। जलवायु गरम तथा आर्द्र है। इसकी राजधानी कार्टजीना (१,९७,०००) यहाँ का प्रमुख व्यापारिक नगर है।
२. राज्य, स्थिति : ८� ५� उ. अ. तथा ६३� ३०� प. दे.। यह बेनिज़्वीला का एक आंतरिक राज्य है। इसका क्षेत्रफल ९१,८९२ वर्ग मील है। यह ओरिनोको नदी के किनारे स्थित है। इसकी राजधानी स्यूदाद बोलीवार (Cuidad Bolivar) है जो ओरिनोको नदी के मुहाने से २४० मील ऊपर स्थित है। लकड़ी, खनिज तथा खालें प्रमुख उत्पादन हैं। कैंरोनी नदी पर जलविद्युत् बनाई जाती है।
३. प्रांत, इसी नाम का एक प्रांत एक्वाडॉर में है। इसका क्षेत्रफल १,१५९ वर्ग मील तथा जनसंख्या, १,४७,४०० (१९६०) है। यह अर्धविकसित वनाच्छादित प्रदेश है। इसकी राजधानी ग्वारांडा है। (पुष्पा कपूर)