बोलपुर स्थिति : २३� ४०� उ.अ. तथा ८७� ४२� पू. दे.। भारत में पश्चिमी बंगाल राज्य के बीरभूम जिले में, हाबड़ा से ९९ मील उत्तरपश्चिम की ओर एक नगर है। सन् १९२१ में श्री रवींद्रनाथ ठाकुर ने एक ग्रामविद्यालय की स्थापना के लिए इस स्थान को चुना था जिसके फलस्वरूप शांतिनिकेतन की स्थापना हुई और वृक्षों की छाया में शिक्षण कार्य प्रारंभ हुआ जो आज भी बहुत कुछ वैसा ही होता है, यद्यपि प्रयोगशालाओं के लिए अब इमारतें बन गई हैं। यहाँ बड़ी बड़ी इमारतें नहीं हैं। स्वतंत्रताप्राप्ति के बाद यह संस्था विश्वभारती विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हुई जहाँ ग्रामोद्योग, चित्रकला, मूर्तिकला, गायन, नृत्यकला एवं विभिन्न भारतीय भाषाओं के अतिरिक्त चीनी, जापानी जर्मन, फ्रांसीसी आदि विदेशी भाषाओं के अध्ययन की विशेष व्यवस्था है। इस विश्वविद्यालय के कुलपति रवींद्रनाथ ठाकुर, जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री यथासमय रह चुके हैं। इस संस्था में भारत के विभिन्न भागों से ही नहीं वरन् विदेशों से भी शिक्षार्थी एकत्र होते हैं और अपने ज्ञान की वृद्धि करते हैं। (रामसहाय खरे)