बोलत्सानो (Bolzano) १. प्रांत, स्थिति : ४६� ३०� उ. अ. तथा ११� २०� पू. दे.। यह उत्तरी इटली का एक प्रांत है। इसका क्षेत्रफल २,७३५ वर्ग मील है। यह प्रदेश पहाड़ी तथा जंगलों से घिरा हुआ है। यहाँ अनेक खनिज पाए जाते हैं जिनमें लोहा, एल्यूमिनियम और ऐंटीमनी प्रमुख हैं।
२. नगर, स्थिति : ४६� ३०� उ. अ. तथा ११� २०� पू. दे.। यह बोलत्सानो प्रदेश की राजधानी है जो इसार्कों (Isarco) और एडिजे (Adige) नदियों के संगम पर, सागरतल से ८६५ फुट की ऊँचाई पर पर्वतों से घिरे रमणीक स्थल पर बसा है। जर्मनी से इटली आनेवाले ब्रेनर मार्ग पर स्थित होने के कारण यह व्यापार के लिए बहुत महत्व का नगर बना गया है। (बिभा मुखर्जी)