बोर्नियो (Borneo) स्थिति : ७ से ४ २० द. अ. तथा १०८ ५३ से ११९ २२ पू. दे.। प्रशांत महासागर में स्थित पूर्वी द्वीपसमूह का, विषुवत् रेखा के दोनों ओर स्थित एवं विश्व का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह उत्तर में दक्षिणी चीन सागर, पूर्व-उत्तर में सेलेबीज़ सागर, दक्षिण में जावा सागर एवं दक्षिण-पश्चिम में कारिमाटा जलडमरूमध्य से घिरा है। यह ८८५ मील लंबा तथा ६०० मील चौड़ा है। यहाँ के पर्वतों की ऊँचाई लगभग ६,००० फुट तक है। उत्तरी बोर्नियों में किनिबालू चोटी १३,४५५ फुट ऊँची है। दक्षिण-पूर्वी मानसून हवाओं में स्थित होने के कारण १०० इंच से २०० इंच तक वर्षा होती है। यहाँ की जलवायु गरम तथा नम है। औसत ताप २७ सें. रहता है। निचले भागों में दलदल तथा पहाड़ी भागों में बन है। कापुआस, सेरोजान, कटिंगन, बारीटो, मोहकम, काजान तथा राजन आदि प्रमुख नदियाँ बहती हैं। यह राजनीतिक दृष्टि से चार भागों में बँटा है :

१.����� सारावाक - मलेशिया के अंतर्गत बोर्निया द्वीप की उत्तरी भाग है। इसका क्षेत्रफल लगभग ४८,२५० वर्ग मील तथा सागरतट ४५० मील लंबा है। इसमें कई नाव्य नदियाँ बहती हैं। यहाँ का प्रमुख नगर एवं राजधानी कुचिंग है जो सारावाक नदी के किनारे, सागर से १८ मील अंदर की ओर स्थित है१ रेजेंग नदी के ८० मील ऊपर स्थित मिरी (१३,५००) भी एक प्रमुख नगर है। कृषि में धान, साबूदाना तथा काली मिर्च का उत्पादन किया जाता है। रबर, लकड़ी तथा तेल का बड़ी मात्रा में उत्पादन एवं निर्यात किया जाता है। खनिजों में सोना, बॉक्साइड मिलता है तथा कोयले के भंडार का भी पता चला है। यातायात के साधनों की विशेष उन्नति नहीं हुई है। रेलें बिल्कुल नहीं हैं। सड़कें ही यातायात का साधन हैं।

२.����� ब्रूनेई - यह सारावाक के मलेशियन प्रांत तथा द्वीप के उत्तरी तट के मध्य में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग २,२२६ वर्ग मील एवं सागरतट १०० मील लंबा है। ब्रेनेई यहाँ की राजधानी है जो ब्रनेई नदी से नौ मील ऊपर स्थित है। यहाँ की जलवायु उष्ण कटिबंधीय है जिसपर समुद्र का प्रभाव भी पड़ता है। रातें ठंडी होती हैं। यहाँ की भाषा मलय तथा अंग्रेजी है१ शिक्षा का काफी प्रसार है। यहाँ का प्रमुख उद्योग खनिज तेल पर आधारित है जिसमें , जनसंख्या लगी हुई है। घरेलू तौर पर नावें बनाना, कपड़े बुनना पीतल, चाँदी के सामान बनाना प्रमुख हैं। लकड़ी का निर्यात किया जाता है। उपजों में रबर, धान, जेलूटोंग (Jelutong) तथा साबूदाना प्रमुख हैं। पेट्रोलियम अधिकांशत: सागर के किनारे मिलता है। लूटॉन्ग में तेल शोधन होता है। यातायात में सड़क मार्ग, हवाई मार्ग एवं जल मार्ग प्रमुख हैं।

३.����� कालीमेंटन (या हिंदेशियाई बोर्नियो) - यह द्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है तथा हिंदेशिया के अंतर्गत आता है। इसका क्षेत्रफल २,०८,३०० वर्ग मील है। इसमें समूचे द्वीप का २/३ से अधिक भाग है। यह पर्वतीय भाग है। इसके दक्षिणी भाग में अनेक नौगम्य नदियाँ बहती हैं। इस भाग की जलवायु मुख्यतया भूमध्यरेखीय है जो गरम एवं नम रहती है। ऊँचे भागों में रात में ठंडक रहती है। मैदानों में ताप २० सें. तक रहता है। अधिकांश भागों में सदाबहार जंगल पाए जाते हैं। इन जंगलों में हाथी, हरिण, गैंडा एवं जंगली साँड़ रहते हैं। कृषि में धान, मक्का, कसावा एवं ककंबर आदि प्रमुख हैं। कृषि में धीरे धीरे उन्नति की जा रही है। तंबाकू, रबर, कहवा तथा नारियल भी उत्पन्न किए जाते हैं। खनिज पदार्थों में पेट्रोलियम, सोना, हीरा तथा कोयला प्रमुख हैं। इस भाग में आदिवासी अधिक निवास करते हैं। अभी तक यह एक अविकसित भाग है। (श्री नारायण सिंह)

४.����� उत्तरी बोनियो - देखें, नॉर्थ बोर्नियो।