बोन (Bone) १. विभाग, यह ऐल्जिरिया का एक विभाग है। इसका क्षेत्रफल २५,३६७ वर्ग किमी. है।

२. नगर, स्थिति : ३६ ५५ उ. अ. तथा ६ ४४ पू. दे.। यह ऐल्जिरिया के कॉन्सटांटीन राज्य में, कॉन्सटांटीन नगर से ७० मील उत्तर-पूर्व में स्थित नगर एवं बंदरगाह है। यहाँ का पोत उद्योग बहुत महत्वपूर्ण है। सातवीं शताब्दी में अरबों द्वारा बोन का निर्माण हुआ। इसपर क्रमश: इटली, स्पेन तथा ऐल्जिरिया का अधिकार रह चुका है। यहाँ से लाहा, जस्ता तथा ऊन का निर्यात होता है। द्वितीय विश्व महायुद्ध में यह युद्ध का अड्डा था। (श्रीकृष्णचंद्र खर्कवाल)