बैर्बियरी, जोवनी फ्रांचेस्को (१५९१-१६६६) ऐतिहासिक चित्र बनानेवाली, इटली के इस चित्रकार का जन्म बोलोग्ना के पास सेंतो में हुआ।
बोलोग्नीज़ चित्रशैली के चित्रकार बेंडैट्टो गेनरी के कलासांनिध्य में वे १७ वर्ष की उम्र में आए। उनकी कलाप्रगति ने गुरु को पीछे छोड़ दिया। सन् १६१५ में उन्होंने बोलोग्ना को छोड़ दिया। चित्रकार काराक्की तथा कारावाज्जिओं के चित्रों के बाद में प्रभावित होने पर भी कुछ चित्रों में समकालीन चित्रकार गुइदी के चित्रों का प्रभाव है। उन्होंने ढाई सौ से कम चित्र नहीं बनाए। उसमें से १०६ चित्र विभिन्न चर्चों में बने हैं। उन्होंने अपना सबसे सुंदर चित्र 'सान पेत्रोनिला' शीर्षक का रोम के १५वें ग्रेगरी के लिए विशेष रूप से बनाया था।
पावलो अंतानिओ बैर्बियरी इनके भाई थे, जिन्होंने वस्तु तथा प्राणियों के चित्रांकन में प्रसिद्धि पाई। (भाऊ समर्थ)