बैतूल १. जिला, स्थिति : २१ २२ से २२ २३ उ. अ. तथा ७७ ११ से ७८ ३४ पू. दे.। यह भारत के मध्यप्रदेश राज्य का एक जिला है। इसके दक्षिण में महाराष्ट्र का अमरवती, पूर्व में छिंदवाड़ा, उत्तर में होशंगाबाद, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में पूर्वी निमाड़ जिला है। इसका क्षेत्रफल ३,८८४ वर्ग मील तथा जनसंख्या ५,६०,४१२ (१९६१) है। यहाँ का धरातल पठारी है। जलवायु ठंडा व स्वास्थ्यप्रद है। वर्षा का वार्षिक औसत ४६ इंच है। कृषि में कोदो, कुटकी, गेहूँ, ज्वार, तिल आदि का उत्पादन होता है। उद्योगों में कोई विशेष प्रगति नहीं हुई है।

२. नगर, स्थिति : २१ ५२ उ. अ. तथा ७७ ५६ पू. दे.। बैतूल जिले में बाड़नूर से तीन मील दूर इटारसी-नागपुर रेलमार्ग पर स्थित नगर है। इसकी जनसंख्या १६,८६० (१९६१) है। बाड़नूर के कारण इस नगर की प्रगति कम हो गई है। यहाँ बरतन बनाना, चाँदी का काम, लाख की चूड़ियों का छोटे पैमाने पर काम होता है। (रामसहाय खरे)