बैंका (Bangka या Banka) १. द्वीप, स्थिति : २� ११� द. अ. तथा १०६� ०� पू. दे.। यह हिंदेशिया के अंतर्गत, सुमात्रा द्वीप के उत्तर-पूर्व में स्थित सुमात्रा द्वीप से बैंका जलडमरूमध्य द्वारा विभक्त लगभग १३८ मील लंबा तथा ६२ मील चौड़ा द्वीप है जिसका धरातल ऊबड़ खाबड़ तथा क्षेत्रफल २,७६० वर्ग मील है। यहाँ की सरकार की आय का प्रमुख साधन टिन का विशाल भंडार है। टिन के अतिरिक्त जस्ता, लोहा, एवं ताँबा भी खोदा जाता है। कृषि में धान, कॉफी, जायफल, खैर, कालीमिर्च तथा नारियल का स्थान प्रमुख है। पांकालपिनैंग तथा मुंटीक प्रमुख नगर हैं। इसकी जनसंख्या २,५१,६३९ (१९६१) है।
२. द्वीप, स्थिति : ७२� ३०� उ. अ. तथा २०� ०� प. दे.। कैनाडा के उत्तर में आर्कंटिक महासागर में स्थित आर्कटिक द्वीपसमूह का पश्चिमी द्वीप है जो २५० मील लंबा तथा २२५ मील चौड़ा है। इसका संपूर्ण भाग पहाड़ी है। इसकी खोज सर राबर्ट मैक क्लूअर ने सन् १८५१ में की थी।
३. दक्षिणी अमरीका में कोलंबिया तट के सामने ५० मील लंबा एक द्वीप है।
४. न्यूहैब्रिज के उत्तर में गाउआ, वानुआ, वालुआ, लावा आदि छोटे छोटे द्वीपों का समूह है जिनका क्षेत्रफल ३०९ वर्गमील है। (सुरेंद्रप्रताप सिंह)