बेसारेरिबया (Bessarabia) स्थिति : ४६� २०� उ. अ. तथा २९� ०� पू. दे.। यह सोवियत मॉल्डेविया और यूक्रेनिएन प्रजातंत्र का एक अंग है। पहले यह उत्तर-पूर्वी रोमानिया का एक प्रांत था। इसके उत्तर और पूर्व में नीस्टर, पश्चिम में प्रूत, दक्षिण में डैन्यूब नदियाँ तथा दक्षिण-पूर्व में काला सागर हैं। इसके उत्तर-पश्चिम में कार्पेथिऐन पर्वत हैं। कृषि तथा पशुपालन प्रमुख उद्योग हैं। कारखानों की कमी है। कृषि में मक्का, गेहूँ, तंबाकू और अंगूर प्रमुख फसलें हैं। इसका क्षेत्रफल १८,०३५ वर्ग मील तथा जनसंख्या २५,२६,६७१ (१९४१) है। (सुरेंद्रप्रताप सिंह.)