बेवेरिज, विलियम हेनरी जन्म, १८७९। राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री तथा प्रशासक। सामाजिक सुधारों में अभिरुचि। १९०८ में सिविल सेवा में नियुक्ति। प्रथम महायुद्धकाल में इसने इंग्लैंड की की राशनिंग प्रणाली का संगठन किया। लायड जार्ज का सहायक तथा १९०६ से व्यापार परिषद् का सदस्य रहा। श्रम का निर्देशक। १९३६ में कमर्शल युनिवर्सिटी कालेज, आक्सफोर्ड, का प्रधान (मास्टर) नियुक्त। १९३४ से १९४४ तक बेकारी बीमा समिति का सभापति तथा सामाजिक सुरक्षा एवं संबंधित सेवाओं के लिए अंतरविभाग समिति का सभापति तथा सामाजिक सुरक्षा एवं संबंधित सेवाओं के लिए अंतरविभाग समिति का प्रधान। १९४२ में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। योजना के अंतर्गत इसने सभी ब्रिटिश नागरिकों के लिए जन्म से मृत्यु तक सामाजिक सुरक्षा की सिफारिश की। पार्लिमेंट ने उसकी सिफारिशों को कार्यरूप देने के लिए अनेक ऐक्ट पास किए। सामाजिक सुरक्षा के इतिहास में उसका स्थान अमर है। (उदय नारायण पांडे)