बेल्फास्ट १. नगर, स्थिति: ५४३५ उ.अ. तथा ५५६ प.दे.। उत्तरी आयरलैंड में, आयरिश सागर से १२ मील दूर, लागन नदी के मुहाने पर, डबलिन नगर से ११३ मील उत्तर-पूर्व में स्थित आयरलैंड की राजधानी, बंदरगाह, रेलों का केंद्र तथा अल्स्टर प्रांत का सबसे बड़ा नगर है। यह लागन नदी के दोनों किनारों पर बसा है। यहाँ लिनैन का उद्योग बहुत उन्नत है, इसके अतिरिक्त मलमल, सूती कपड़े, तंबाकू तथा रस्सा बनाना, हवाई जहाज तथा इंजीनियरिंग संबंधी काम होता है। वानस्पतिक उद्यान, संग्रहालय, विश्वविद्यालय तथा आर्ट गैलरी देखने योग्य है। द्वितीय महायुद्ध में यहाँ कई बार बमवर्षा की गई थी। इसका हवाई संपर्क बर्मिघैम, ग्लास्गो, लिवरपूल तथा लंदन से है। यहाँ का प्रमुख हवाई अड्डा बेल्फास्ट पहाड़ी के पीछे है तथा एक छोटा अड्डा नगर के समीप में भी है।

२. नगर, स्थिति : २४३० उ.अ. तथा ६९ प.दे.। संयुक्त राज्य, अमरीका की वाल्डो काउंटी में, सागर के किनारे पेनॉबस्कॉट खाड़ी पर, बैगॉर नगर से ६९ मील दक्षिण स्थित एक नगर है। सुंदर भवनों के लिए यह नगर प्रसिद्ध है। इन भवनों में ब्लैसडेल मैंसन (Blaisdell mansion), स्टीफेंसन टेवर्न, जोंसन हाउस, फील्ड होम प्रसिद्ध हैं। लकड़ी काटने का उद्योग तथा बड़े स्तर पर मत्स्य उद्योग होता है। लकड़ी काटने का उद्योग तथा बड़े स्तर पर मत्स्य उद्योग होता है।

इसी नाम के नगर संयुक्त राज्य, अमरीका के न्यूयॉर्क राज्य तथा न्यूज़ीलैंड एवं ट्रैसवल में भी है। (सुरेंद्रप्रताप सिंह)