बेलज़ेबब फिलिस्तीन जाति का देवता। यहूदियों में 'बेलज़ेबब' शब्द की तीन प्रकार से व्युत्पत्ति दी जाती थी (अधिकतर उपहास करने के उद्देश्य से) : (१) बेलज़ेबेल, उर्वरक का देवता, (२) बेलज़ेबुब, मक्खियों देवता, (३) बेलज़ेबुल, नरक का देवता। फरीसियों ने ईसा पर यह आरोप लगाया कि वह बेलज़ेबब की सहायता से चमत्कार दिखलाते हैं। (मार्क ३,२२)। ईसा ने शैतान को और बेलज़ेबब को अभिन्न माना है (मत्ती, १२,१६)।

सं.ग्रं. - बाइबिल डिक्शनरी, शिकागो, १९६०। (फादर आस्कर)