बेलगाँव (Belgaum) १. जिला, स्थिति : १५�२२� से १६�५८� उ.अ. तथा ७४�२� से ७५�२५� पू.दे.। यह भारत के मैसूर राज्य का एक जिला है। इसके पूर्व में बीजापुर, दक्षिण में धारवाड़, उत्तरी कन्नड़, दक्षिण-पश्चिम में गोवा, उत्तर में सांगली तथा उत्तर-पश्चिम में कोल्हापुर एवं रत्नागिरि जिले स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल ६,३३२ वर्ग मील है। यहाँ कृष्णा, घाटप्रभा, मालप्रभा आदि नदियाँ बहती हैं तथा यहाँ की जलवायु स्वास्थ्यप्रद तथा आनंददायक है। जनवरी का ताप लगभग ११�सें. तथा मई का ताप लगभग ३८�सें. रहता है। वर्षा का औसत लगभग ५० इंच है। यहाँ की काली तथा लाल मिट्टियों में कपास, दलहन, तिलहन, ज्वार, बाजरा, धान, गेहूँ आदि उगते हैं।
२. नगर, स्थिति : १५�५१� उ.अ. तथा ७४�३१� पू.दे.। बेलगाँव जिले का एक नगर है जो सागरतल से लगभग २,५०० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ एक प्रसिद्ध किला है जिसमें दो जैन मंदिर हैं। असद खाँ की दरगाह तथा सफा मस्जिद दर्शनीय हैं। यहाँ फौजी छावनी भी है। नमक, सूखी मछलियाँ, खजूर, नारियल एवं नारियल की जटा का व्यापार होता है। करघा और सूती वस्त्रों का उद्योग प्रमुख है। (रामसहाय खरे.)