बेरूत (Beirut) स्थिति : ३३५३ उ.अ. तथा ३५३१ पू.दे.। लेबनान गणतंत्र की राजधानी एवं प्रसिद्ध बंदरगाह तथा लिर्वंट क्षेत्र का प्रमुख नगर है। यहाँ की जलवायु रूमसागरीय है। त्रिभुजाकर यह नगर रमणीक स्थन पर बसा है। आधुनिक होटल, गिरजाघर, मस्जिदें तथा नाइटक्लबों की अधिकता है। यह मध्य पूर्व देशों का प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक केंद्र है। अमरीकी, फ्रांसीसी, अरबी तथा राजकीय चार प्रमुख विश्वविद्यालय हैं। तटीय रेलमार्ग द्वारा अन्य प्रसिद्ध नगरों से रेल द्वारा जुड़ा है। यहाँ अंतर्राष्ट्रीय वायुअड्डा भी है। इतिहास में भी इसका काफी महत्व है। यहाँ से रेशम, ऊन, गोंद, फल, तथा पशुओं से प्राप्त होनेवाले पदार्थों का निर्यात होता है। रेशम उत्पादन यहाँ का प्रधान धंधा है। (राजेंद्र प्रसाद सिंह)