बेतिया (Bettiah) १. उपमंडल, स्थिति : २६३६ से २७३१ उ.अ. तथा ८३५० से ८४४६ पू.दे.। भारत के बिहार राज्य में चंपारन जिले का एक उपमंडल (सबडिविजन) है। इसका क्षेत्रफल १,९९७ वर्ग मील है। पहले यह एक जमींदारी थी। इसका उत्तरी भाग ऊबड़ खाबड़ तथा दक्षिणी भाग समतल तथा उर्वर है।

२. नगर, स्थिति : २६४८ उ.अ. तथा ८४३० पू.दे.। बिहार के चंपरान जिले में, हरहा नदी की प्राचीन तलहटी में स्थित, उपर्युक्त उपमंडल का प्रमुख नगर है। यह मुजफ्फरपुर से १२४ किमी. दूर है तथा पहले बेतिया जमींदारी की राजधानी था। यहाँ के महाराजा का महल दर्शनीय है। (सुरोचंद्र शर्मा)