बेतवा नदी यह उत्तरी भारत में उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश राज्यों में बहनेवाली नदी है। भोपाल के दक्षिण-पश्चिम कुमरी गाँव के पास से निकलकर यह उत्तर-पूर्व की ओर बहती हुई भिलसा जिले में प्रवेश करती है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले को मध्य प्रदेश से अलग करती हुई तथा झाँसी जिले को पश्चिम से पूर्व पार कर पुन: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के उत्तर-प्रदेश में प्रवेश कर यमुना में मिल जाती है। यह कहीं भी नौगम्य नहीं है। इसे पार करने के लिए कई बड़े बड़े पुल हैं। झाँसी से १५ मील दूर इसपर एक बाँध भी बनाया गया है, जहाँ से बेतवा नहर निकाली गई है। धसान, पावन, जमनी आदि इसकी सहायक नदियाँ हैं। यह लगभग ३६० मील लंबी हैं। (रामसहाय खरे)