बेगूसराय १. उपमंडल, स्थिति : २५१५ उ.अ. तथा ८५४७ पू.दे.। भारत के बिहार राज्य में मुंगेर जिले का एक उपमंडल है। इसका क्षेत्रफल ७१५ वर्ग मील है।

२. नगर, स्थिति : २५२६ उ.अ. तथा ८६ पू.दे.। बिहार के मुंगेर जिले का एक नगर है जो पूर्वोत्तर रेलवे के बरौनी-कटिहार-खंड का रेलवे स्टेशन भी है। यह रेल मार्ग द्वारा बरौनी से १६ किमी. दूर है। (सुरोचंद्र शर्मा.)