बूगैंडा (Buganda) स्थिति : २�५३� द.अ. तथा २९�१४� पू.दे.। यह यूगैंडा (पूर्वी अफ्रीका) का एक प्रांत है जो आँग्ल रक्षित राज्य के दक्षिण-मध्यवर्तीय भाग को घेरे हुए है और टैगैन्यीका झील इसकी दक्षिणी सीमा बनाती है। इसकी राजधानी कंपाला है। १९६२ ई. में यह ब्रिटिश रक्षित राज्य से पूर्णत: स्वतंत्र हो गया है। इसका क्षेत्रफल लगभग २५,६३१ वर्ग मील है। मुख्य निवासी बूगैंडा नीग्रो हैं जो बंटू भाषा बोलते हैं। यहाँ पर घने जंगल हैं जिनमें उष्णकटिबंधीय जीवजंतु तथा वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। ऊँचे क्षेत्रों में कपास पैदा की जाती है जो मुख्य व्यापारिक फसल है। (श्रीकृष्णचंद्र खर्कवाल)