बुल्डाना १. जिला, भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक जिला है। इसके पूर्व में अकोला, दक्षिण-पूर्व में परभणी, दक्षिण-पश्चिम में औरंगाबाद, पश्चिम में जलगाँव तथा उत्तर में मध्य प्रदेश राज्य का पूर्वी निमाड़ जिला है। इसका क्षेत्रफल ३,७५१ वर्ग मील है। यहाँ की जलवायु साधारण, नम तथा गरम है। वर्षा का औसत २० से ३० इंच रहता है।

२. नगर, स्थिति : २०३२ उ.अ. तथा ७६१४ पू.दे.। बुल्डाना जिले का प्रमुख नगर है। इसकी सागर तल से ऊँचाई २,१९० फुट है। इसके निकट ही पेनगंगा नदी बहती है। जिले का यह सबसे ठंडा व मनोहारी स्थल है। (रामसहाय खरे)