बुलंदशहर १. जिला, स्थिति : २८�२८� उ.अ. तथा ७७�५८� पू.दे.। यह भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के ठीक पश्चिम में स्थित है। पूर्व में गंगा नदी व पश्चिम में यमुना नदी इसकी सीमा बनाती है। इसके उत्तर में मेरठ तथा दक्षिण में अलीगढ़ जिले हैं। पश्चिम में राजस्थान राज्य पड़ता है। इसका क्षेत्रफल १,८८७ वर्ग मील है। यहाँ की भूमि उर्वर एवं समतल है। गंगा की नहर से सिंचाई और यातायात दोनों का काम लिया जाता है। निम्न गंगा नहर का प्रधान कार्यालय नरौरा स्थान पर है। वर्षा का वार्षिक औसत २६ इंच रहता है। पूर्व की ओर पश्चिम से अधिक वर्षा होती है। कहीं कहीं मिट्टी में रेह होने से ऊसर बन गए हैं। कुछ स्थानों पर अहीर तथा जाटों के परिश्रम से भूमि कृषि योग्य कर ली गई है। यहाँ की मुख्य उपजें गेहूँ, चना, मक्का, जौ, ज्वार, बाजरा, कपास एव गन्ना आदि हैं। सूत कातने, कपड़े बनाने का काम जहाँगीराबाद में, बरतनों का काम खुर्जा, लकड़ी का काम बुलंदशहर व शिकारपुर में होता है। कांच से चूड़ियाँ, बोतलें आदि भी बनती हैं। करघे से कपड़ा बुना जाता है। अनूपशहर, खुर्जा, बुलंदशहर प्रमुख नगर हैं। यातायात का काफी विकास हो गया है।
२. नगर, स्थिति : २८�१५� उ.अ. तथा ७७�५२� पू.दे.। यह बुलंदशहर जिले के ठीक मध्य में ग्रांड ट्रंक रोड पर, चोला स्टेशन से १० मील पूर्व की ओर, काली नदी के पूर्व में स्थित है। यह एक व्यापारिक शहर है, जो जिले के बाज़ार का केंद्र भी है। इसका प्राचीन नाम बरन था।श्श् (रमेशचंद्र दुबे)