बुरहानपुर स्थिति : २१�१८� उ.अ. तथा ७६�१४� पू.दे.। यह भारत के मध्य प्रदेश राज्य में पूर्वी निमाड़ जिले का एक नगर है जो रेलवे लाइन के किनारे, बंबई से पूर्व में लगभग ३१० मील की दूरी पर स्थित है। इसके दक्षिणी भाग से होकर ताप्ती नदी बहती है। इस नगर की स्थापना १४०० ई. में नासिर खाँ द्वारा की गई थी। यह कपास के निर्यात का एक केंद्र है। कपास साफ करने के कारखाने हैं। यहाँ के लोगों के हस्तकला उद्योगों में सोने चाँदी के तारों से काम किए हुए रेशमी कपड़ों का उत्पादन प्रमुख है। अन्य लघु उद्योगों में सजानेवाले फ्रास्टेड शीशे के रंगीन ग्लोबों का उत्पादन महत्वपूर्ण है। (रामसहाय खरे)