बुखारा स्थिति : ४९५० उ.अ. तथा ६४१० पू.दे.। यह मध्य तथा दक्षिण-पश्चिमी सोवियत संघ के उजबेक सोवियत सोशलिस्ट गणतंत्र का, समरकंद नगर से १४२ मील पश्चिम, नंखलिस्तान में स्थित प्रसिद्ध व्यापारिक नगर है। बुखारा से कुछ मील दक्षिण-पूर्व में स्थित कागान एक नया नगर है, जिसे कभी कभी न्यू बुखारा भी कहते हैं। पहले ही बुखारा मुस्लिम धर्म तथा संस्कृति का प्रसिद्ध केंद्र है। सन् १९२४ में यह रूस के अधिकार में आया। यह आठ, नौ मील के घेरे में एक ऊँची चारदीवारी से घिरा है जिसमें ११ दरवाजे हैं। मीर अरब की मस्जिद सबसे प्रसिद्ध मस्जिद है। कंबल, रेशमी एवं ऊनी कपड़े तथा तलवार आदि बनाने के उद्योग यहाँ होते हैं। रेगिस्तानी जलवायु होने के कारण यहाँ पर दिन में तेज धूप तथा रात्रि में अधिक शीत पड़ती है। निकटवर्ती क्षेत्र में अखरोट, सेब, अंगूर, तंबाकू तथा विभिन्न प्रकार के फूलों के बगीचे हैं। इसकी जनसंख्या ६०,००० (१९५१) है। (श्रीकृष्णचंद्र खर्कवाल)