बीदर १. जिला, स्थिति : १७�३०� से १८�५१� उ.अ तथा ७६�३०� से ७७�५१� पू.दे.। यह भारत के उत्तर-पूर्वी मैसूर राज्य का एक जिला है, जिसके उत्तर में नांदेड़ तथा उस्मानाबाद, पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिय में उस्मानाबाद, दक्षिण में गुलबर्गा तथा पूर्व में मेदक जिले स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल २,११९ वर्ग मील तथा जनसंख्या ६,६३,१७२ (१९६१) है। इसके मध्य में २,३५० फुट ऊँचा पठार है। यहाँ का जलवायु शुष्क तथा स्वास्थ्यप्रद है। वर्षा का वार्षिक औसत ३७ इंच है। कृषि में ज्वार, गेहूँ, धान, बाजरा, कपास तथा तिलहन उगाए जाते हैं।
२. नगर, स्थिति : १७�५५� उ.अ. तथा ७७�३२� पू.द्र.। बीदर जिले में पूर्व की ओर, ऊँचे पठार पर स्थित व्यापारिक, ऐतिहासिक तथा संपन्न नगर है (दे. बीदर की बरीदशाही)। यहाँ कई मंदिर तथा मस्जिदें हैं। यहाँ की जनसंख्या ३२,४२० (१९६१) है। (रामसहाय खरे)