बीड़ १. जिला, स्थिति : १८�२८� उ.अ. से १९�२७� उ.अ. तथा ७४�५४� पू.दे. से ७६�५७� पू.दे.। यह भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक जिला है। इसका क्षेत्रफल ४,२६८ वर्ग मील तथा जनसंख्या १०,०१,४६६ (१९६१) है। इसके उत्तर तथा उत्तर-पूर्व में औरंगाबाद तथा परभणी, दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्व में उस्मानाबाद तथा पश्चिम में अहमदनगर जिले हैं। उत्तरी सीमा पर गोदावरी नदी बहती है। यहाँ की वार्षिक वर्षा ३० इंच है। जलवायु उष्ण तथा स्वास्थ्यप्रद है। यहाँ की मिट्टी रेगर तथा काली है जिसमें कपास, ज्वर, चना, गेहूँ, बाजरा, दलहन तथा तिलहन उगाए जाते हैं। बीड़, गेवराई, मंजलेगाँव प्रसिद्ध नगर हैं।
२. नगर, स्थिति : १८�५९� उ.अ. तथा ७४�४९� पू.दे.। यह बीड़ जिले का प्रमुख नगर है जो बेंदसूरा (Bendsura) नदी के किनारे स्थित है। शाहजहाँ के समय में इसके समीप शाही फौज से बीजापुर एवं अहमदनगर की फौजों में कई युद्ध हुए थे। यहाँ चमड़े का काम अधिक होता है। इस की जनसंख्या ३३,०६६ (१९६१) है। (धर्मप्रकाश सक्सेना.)