बिवा (Biwa)
स्थिति : ३५°
१५¢ उ. अ. तथा १३६° ४५¢ पू. दे.। दक्षिण
हॉन्शू (जापान) में क्योटो से सात मील उत्तरपूर्व स्थित एक झील
है जो ४० मील लंबी और सात मील चौड़ी है। इसका क्षेत्रफल
१८० वर्ग मील है। यह जापान की सबसे बड़ी तथा सुंदर झील है।
इस झील से एक नहर क्योटो तक निकाली गई है जहाँ पर
जलविद्युत् उत्पन्न की जाती है। बिवा झील से सात मील की दूर
पर क्योटो नगर है, जो १८६८ ई. तक जापान की राजधानी भी
रहा है। झील के आसपास की भूमि ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण
है। यहाँ की प्राकृतिक बनावट अति सुंदर है, अत: यह एक विश्रामस्थल
भी है।
(श्रीकृष्णचंद्र खर्कवाल)