बिलासपुर १. जिला, स्थिति : २१° ३७¢ से २३°¢ उ. अ. तथा ८१° १२¢ से ८३° ४०¢ पू. दे.। भारत में मध्य प्रदेश राज्य का जिला है जो उत्तर में सरगुजा, पूर्व में रायगढ़, दक्षिण में रायपुर एवं दुर्ग पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में मंडला एवं शहडोल से घिरा है। इसका क्षेत्रफल ७,६१५ वर्ग मील है। यहाँ पर एक २,०० फुट तक ऊँचा पठार है। २५ मील तक महानदी बहकर अन्य जिलों में चली जाती है। यहाँ की जलवायु उत्तम नहीं है। बिलासपुर नगर की औसत वर्षा ५० इंच है। मिट्टी का अधिकांश काली या कंकड युक्त मिट्टी से बना है। धान के अलावा गेहूँ, कोदो, तिलहन, दलहन, एवं गन्ने की कृषि होती है। खनिजों में कुछ मात्रा में लोहा, कोयला, सोना तथा अभ्रक मिलता है। सूती कपड़ा, धातु के बरतन, दियासलाई आदि बनाने का काम होता है।

२. नगर, स्थिति : २२°¢ उ. अ. तथा ८२° १०¢ पू. दे.। मध्यप्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित नगर है। इसके समीप ही अर्पा नदी बहती है। टसर रेशम तथा सूती कपड़ा बनाना यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं। इसकी जनसंख्या ८६,७०७ (१९६१) है।

३. जिला, स्थिति : ३१° १९¢ उ. अ. तथा ७६° ५०¢ पू. दे.। भारत के केंद्र शासित हिमाचल प्रदेश में जिला है। पहले यहा एक देशी रिसायत था। इसका क्षेत्रफल ४४८ वर्ग मील है। इसी जिले में बिलासपुर नाम का नगर भी है। (रामसहाय खरे)