बिकिनी स्थिति : १२° ०¢ उ. अ. तथा १६५° ३०¢ पू. दे.। प्रशांत महासागर में हवाई ,द्वीप के दक्षिण-पश्चिम स्थित मार्शेंल द्वीप समूह के उत्तर-पश्चिमी भाग का एक प्रवालद्वीपीय वलय है। इसमें लगभग १७० वर्ग मील में फैले २७ द्वीप शामिल हैं। यहाँ पर सन् १९४६ में संयुक्त राज्य, अमरीका द्वारा अणुबम के दो ऐतिहासिक परीक्षण किए गए थे। परीक्षण के पूर्व यहाँ के निवासियों को अन्यत्र भेज दिया गया था। परीक्षण के परिणामस्वरूप यहाँ का प्राणिजीवन तथा वनस्पतिजीवन प्राय: संपूर्ण नष्ट हो गया है।