बॉसपोरस (Bosporus) स्थिति : ४१° १०¢ उ. अ. तथा २९° १०¢ पू. दे.। यह एशिया एवं यूरोप के मध्य, उत्तर-पूर्व में कालासागर और दक्षिण-पश्चिम में गारमारा (Marmara) सागर को मिलानेवाला जलडमरूमध्य है। कुछ दूर तक यह यूरोप तथा एशिया को विभाजित करता है। यह लगभग १८ मील लंबा, दो से एक तिहाई मील तक चौड़ा तथा २० फैदम से ६६ फैदम तक गहरा है। कालासागर से मारमारा सागर की ओर एक धारा पाँच मील प्रति घंटा की गति से चलती है तथा इसके विपरीत भी एक जलधारा चलती है जो काफी धीमी है। यह सदा बहनेवाले जलाशय की तरह है। यह महत्वपूर्ण जलमार्ग भी है। कालासागर से भूमध्यसागर की तरफ होनेवाले सारे व्यापार का नियंत्रण इस मार्ग द्वारा होता है। इसी महत्व के कारण यह क्षेत्र पूर्वी यूरोप की राजनीति क बहुत महत्वपूर्ण केंद्र हो गया है। (उमेश कुमार सिंह)