बाल्फर, आर्थर जेम्स (१८४८-१९३०) अंग्रेज राजनीतिज्ञ और दार्शनिक। केंब्रिज में शिक्षा प्राप्त की। १८७४ में हाउस ऑव कामन्स का सदस्य निर्वाचित हुआ। १८७८ से १८८८ तक वह विदेश विभाग ने अपने चाचा मार्क्विस ऑव सैलिसबरी का निजी सचिव रहा और उसके साथ बर्लिन संधि में भाग लिया। १८७९ में उसकी पुसतक 'ए डिफेंस ऑव फिलसॉफ़िक डाउट' प्रकाशि हुई। १८८५ के आम चुनाव में वह ईस्ट मैनचेस्टर का प्रतिनिधि चुना गया, और १९०६ तक इसी क्षेत्र का प्रतिनिधि रहा। १८८६ में वह स्कॉटलैंड का सचिव और १८८७ में आयरलैंड का प्रधान सचिव बनाया गया। लार्ड सैलिसबरी के त्यागपत्र देने के पश्चात् वह जुलाई, १९०२ में इंग्लैंड का प्रधानमंत्री नियुक्त हुआ; इस पद पर वह दिसंबर, १९०५ तक रहा। १९०६ के निर्वाचन में उसकी पार्टी हार गई। वह स्वयं भी पराजित हो गया। उपपनिर्वाचन में लंदन नगर से चुना गया और १९११ तक सदन में विरोधी दल का नेता रहा। तदनंतर वह दार्शनिक लेखन में व्यस्त हो गया। १९१४ में उसकी प्रसिद्धि कृति 'थीज़्म ऐंड ह्यू मैनिज़्म प्रकाशित हुई।

जून, १९१५ में, हर्बर्ट हेनरी ऐस्क्विथ के मंत्रिमंडल में संम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया और विंस्टन चर्चिल के लार्ड ऑव् एडमिरैलटी का पद सँभाला। १९१६ में लॉयड जार्ज के प्रधान मंत्रित्व में गठित मंत्रिमंडल में वह विदेशमंत्री नियुक्त हुआ।

बाल्फर १९२० में लीग ऑव नेशंस असेंबली में और १९२१-२२ में 'वाशिंगटन नेवल डिसार्ममेंट कॉन्फरेंस' में इंग्लैंड का प्रधान प्रतिनिधि था।