बारी १. प्रांत, स्थिति : ४१°¢ उ. अ. तथा १६° ५२¢ पू. दे.। यह इटली का एक प्रांत है। इसमें ४७ कम्यून (विभाग) हैं तथा इसका क्षेत्रफल १,९८० वर्ग मील और जनसंख्या १०,००,००० (१९५१) है। ऑफांटो यहाँ की प्रमुख नदी है। वर्षा का औसत २० से ३२ इंच तक रहता है। जनसंख्या सघन है। कृषि यहाँ का प्रमुख उद्योग है। इटली के बादाम उत्पादन में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। मर्जियन पहाड़ियों पर चरागाह एवं जंगल हैं तथा कुछ खाद्यान्न भी उगाए जाते हैं। जैतून, अंगूर तथा बादाम के पेड़ सर्वत्र मिलते हैं। जैतून का तेल निकालना, शराब बनाना तथा फलों की डिब्बाबंदी करना प्रमुख उद्योग हैं। बारी, वारलेटा, मॉलफेटा, बिशेल्ये, एंड्रिया एवं कोराटो प्रमुख नगर हैं।

२. नगर, स्थिति : ४१°¢ उ. अ. तथा १६° ५२¢ पू. दे.। बारी प्रांत में, ब्रिंडिज़ी नगर से ६९ मील उत्तर-पश्चिम स्थित अपूलिया क्षेत्र का प्रसिद्ध बंदरगाह है। यह बारी प्रांत की राजधानी तथा व्यापारिक नगर है। इटली का अधिकांश सागरीय व्यापार इसी बंदरगाह से होता है। नगर का उत्तरी भाग नया तथा दक्षिणी भाग पुराना है। यहाँ खाद्य पदार्थ बनाने एवं अन्य कई प्रकार के कारखाने हैं। नार्मन किला, गिरजाघर तथा विश्वविद्यालय दर्शनीय हैं। जनसंख्या २,७१,०० (१९५१) है। (श्री नारायण सिंह)