बारमूला १. जिला, यह भारत के जम्मू कश्मीर का एक जिला है। इसके उत्तर में मुज़फ्फ़राबाद, वजारत, गिलगत, पूर्व में लद्दाख, दक्षिण में श्रीनगर तथा पश्चिम में मुजफ्फ़राबाद एवं पुंछ जिले स्थित हैं।
२. नगर, स्थिति : ३४° १३¢ उ. अ. ७४° २३¢ पू. दे.। यह जम्मू कश्मीर राज्य में एक प्रसिद्ध नगर है। कश्मीर में यह एक नदी के किनारे स्थित होने के कारण व्यापार में थोड़ी उन्नति कर गया है। यहाँ से श्रीनगर को एक सड़क जाती है। नगर के पूर्वी सिरे पर उत्तम पुल बना है। अधिकांश निवासी दूकानदार तथा व्यापारी हैं। यहाँ भूचाल अधिक आया करते हैं। जेहलम नदी के दाहिने किनारे पर बसे पुराने नगर बारहमूला के नाम पर ही इसका नाम 'बारमूला' पड़ा है।