बारबेडोज़ स्थिति : १३°¢ उ. अ. तथा ५९° ३०¢ प. दे.। यह पश्चिमी द्वीपसमूह (वेस्ट इंडीज़) का पूर्वी है जो ३० नवंबर १९६६ ई. को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया है। यह त्रिकोणाकार द्वीप २१ मील लंबा तथा श्मील चौड़ा है। इसका क्षेत्रफल १६६ वर्ग मील है। कार्लाइल की खाड़ी पर स्थित ब्रिजटाउन नगर यहाँ की राजधानी है। यह द्वीप प्रवालभित्तियों से घिरा है। यहाँ की सबसे ऊँची चोटी हिलेबी १,१०४ फुट ऊँची है। वार्षिक वर्षा ६१ इंच होती है तथा ताप ३०° सें. एवं जलवायु उत्तम है। कृषि में गन्ना और कपास प्रमुख उपजें हैं। यहाँ जटाधारी बरगद के पेड़ अधिक होने से इसे जटाधारी द्वीप (बारबेडोज़) कहते हैं। इसकी जनसंख्या २,४१,७०६ (सन् १९६१) है। चारों और अच्छे यातायात के साधनों से यह अन्य भागों द्वारा जुड़ा है। (श्रीकृष्णचंद्र खर्कवाल)