बारकपुर स्थिति : २२° ४६¢ उ. अ. तथा ८८° २१¢ पू. दे.। यह भारत में पश्चिमी बंगाल के २४ परगना जिले में हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित नगर है। इसकी जनसंख्या ६३,७७८ (१९६१) है। यह उत्तरी एवं दक्षिणी दो भागों में बँटा है। सेना की टुकड़ियों के निवास के कारण इसका नाम बारकपुर पड़ा यहाँ के आदि निवासी इसे चानक (Chanak) कहते हैं। प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का, जिसे अंग्रेज इंडियन म्यूटिनी कहते हैं, सूत्रपात इसी स्थान से हुआ था, जब मंगल पांडेय नामक सैनिक ने गाय और सूअर की चर्बी लगे कारतूसों के प्रयोग के विरोध में अंग्रेज अफसरों पर २९ मार्च, १८५७ ई. को गोली चलाई। यहाँ इस समय भी एक राइफल फैक्ट्री है।