बॉन स्थिति : ५०°४३¢ उ.अ. तथा ७°६¢ पू.दे.। यह पश्चिमी जर्मन गणतंत्र राज्य की राजधानी है, जा कोलोन से १७ मील दक्षिण में स्थित है। सन् १८०१ में यह नगर फ्रांस के अधिकार में था और सन् १८१५ में प्रशा के अधीन रहा। यहाँ १३वीं शती का बना मुन्स्टर गिरजाघर है। अन्य इमारतों में वेधशाला, प्राचीन वस्तुओं का संग्रहालय तथा सन् १८१८ में स्थापि विश्वविद्यालय है। यहाँ चीनी मिट्टी, रसायनक, सूती वस्त्र तथा चमड़े इत्यादि का सामान तैयार करने के कारखाने हैं।