बाड़मेर १. जिला, यह भारत के राजस्थान राज्य का एक जिला है। इसके उत्तर में जैसलमेर, उत्तर-पूर्व में जोधपुर, दक्षिण में जालोर तथा पश्चिम में पश्चिमी पाकिस्तान स्थित है। इसका क्षेत्रफल १०,१७० वर्ग मील तथा जनसंख्या ६,४९,९७४ (सन् १९६१) है।

२. नगर, स्थिति : २५°४५¢ उ.अ. तथा ७१°२३¢ पू.दे.। उपर्युक्त जिले का एक प्रमुख नगर है। इसकी स्थापना राजा बाहद ने की थी। अत: पहले इसका नाम बाहदमेर था जो बाद में बाड़मेर हो गया। इसकी जनसंख्या २७,६०० (१९६३) है।