वाटेविया १. यूरोप में इस नाम का एक देश था जहाँ प्राचीन बाटवी जाति के लोग रहते थे। सन् १७९५ से लेकर १८०६ ई. तक इसका बाटेविया नाम रहा, बाद में लातीनी भाषा में इसका नाम हॉलैंड कर दिया गया, जो बदलकर अब नीदरलैंड्स कर दिया गया। (देखें नीदरलैंड्स)। २. हिंदेशिया की राजधानी जकार्ता का पुराना नाम है। ३. संयुक्त राज्य, अमरीका, का एक नगर है, जो शिकागो से ३५ मील पूर्व में है। ४. न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य, अमरीका) का नगर है, जो रोचेस्टर से ३३ मील दक्षिण पश्चिम में है।