बाकू स्थिति : ४१°२१¢ उ.अ. तथा ४९°४१¢ पू.दे.। यह रूस के आजर बाइजान प्रजातंत्र की राजधानी तथा इस देश में पेट्रोलियम के उद्योग का प्रमुख केंद्र है। यह अप्सेरॉन प्रायद्वीप में दक्षिणी कैस्पिएन सागर की एक अर्धचंद्राकार खाड़ी के सिरे पर स्थित है। इस प्रदेश के तेल क्षेत्रों के कारण ही रूस को विश्व के प्रमुख खनिज तेल उत्पादक देशों में विशेष स्थान प्राप्त है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से द्वितीय बाकू नामक खनिज तेज उत्पादक क्षेत्र में बाकू से अधिक खनिज तेल की उत्पत्ति हो रही है। द्वितीय बाकू की स्थिति वॉल्गा नदी और यूरैल पर्वत के बीच में है। तेल शोधन के अतिरिक्त यहाँ सूती एवं इस्पात मिलें, रसायनक एवं जलयान के कारखाने भी हैं। पारसी लोगों का यह तीर्थस्थान है। इसकी जनसंख्या है। (विनयकुमार अस्थाना.)