बाउट्स डिबेरिक (१४१५-७५) नेदरलैंड का प्रसिद्ध चित्रकार। हार्तेम नामक नगर में उत्पन्न हुआ था पर लोंवे को उसने अपना कार्यक्षेत्र बनाया। उसकी कला रोज़र वाँ देर वीदें की कला से अत्यंत प्रभावित थी। उसके बनाए बहुत कम चित्र प्राप्त है जिनमें 'फ़ाइव मिस्टिक मील्स' तथा 'जस्टिस ऑव दि एंपरर ओटो' अति प्रसिद्ध है। उसके चित्रों में चित्रित पात्र भावशून्य लगते हैं लेकिन उनके पीछे चित्रित प्राकृतिक दृश्य बड़े ही प्रभावशाली है। पेड़, पत्ती तथा प्रकाश चित्रण में उसे विशेष दक्षता प्राप्त थी। वह बड़ी बारीकी से अपने चित्रों में रंग रेखाएँ उभारता था। उसकी व्यंजनाशक्ति भी अद्वितीय थी। (रामचंद्र शुक्ल)